फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका के इलाकों में आज तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। 66 केवी सबस्टेशन में जरूरी मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को शहर के कई क्षेत्रों में तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार 11 केवी चाणक्यपुरी और भारत नगर फीडर सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। चाणक्यपुरी फीडर बंद रहने से बिटना सिउड़ी, खुराना कॉलोनी, चाणक्यपुरी, गुप्ता कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। वहीं भारत नगर फीडर बंद रहने के कारण रामनगर, बसंत विहार, विकास विहार, शर्मा कॉलोनी, भारत नगर, टगरा गांव, आजाद कॉलोनी, ब्रॉड गेज, प्रीत नगर, बंगाला बस्ती, कान्गुवाला, रेलवे स्टेशन और रेलवे कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें