बरवाला। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से रिहोड 11 केवी आरडीएस फीडर पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते बुधवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम बरवाला के एसडीओ पुलकित ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि मरम्मत कार्य के कारण रिहोड 11 केवी आरडीएस फीडर से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है। संवाद