चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार पोस्ट कोरोना केयर सेंटर ‘उमंग’ शुरू करने जा रही है। प्रदेश के सभी सरकारी और बड़े निजी अस्पतालों से इसकी शुरुआत होगी। यहां पर ऐसे लोगों का इलाज होगा जिनको कोरोना से ठीक होने के बाद अन्य बीमारियां हो रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि सेंटर के लिए अस्पताल में एक विशेष कमरा निर्धारित किया जाएगा। यहां पर पर मनोवैज्ञानिक, फीजियोथैरेपिस्ट और अन्य बीमारियों के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। हर सेंटर पर प्राणायाम करवाने के लिए योग शिक्षक भी मौजूद रहेगा। सोमवार से ये सुविधा मिलने लगेगी।