फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के लिए केंद्र से 20.67 करोड़ मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण के लिए केंद्र सरकार ने 20.67 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। खेलों के आयोजन के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) एवं हरियाणा सरकार के मध्य समझौता किया जाएगा। खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि पंचकूला में 21 नवंबर से 5 दिसंबर तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में अंडर-18 कैटेगरी के मुकाबले होंगे। इस प्रतियोगिता के तहत चुने गए एथलीट्स को 6.28 लाख की वार्षिक छात्रवृत्ति मिलती है, जिसमें 10 हजार रुपये प्रति माह का आउट ऑफ पॉकेट भत्ता शामिल है। खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खेलो इंडिया यूथ गेम्स से संबंधित कार्य तेज गति से पूरा किया जा रहा है। खेल विभाग के सभी अधिकारी समय पर तैयारियों को पूरा करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें