फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल के गेट नंबर-1 पर बदहाली, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
सिविल अस्प्ताल में हुआ जलभराव।
विज्ञापन
बारिश के बाद जलभराव से हालात और खराब, मदर एंड चाइल्ड अस्पताल जाने वालों को परेशानी
विज्ञापन

दो साल बाद भी नहीं सुधरा गेट नंबर-1 का रास्ता
बारिश से सड़क पर भरा पानी, आवाजाही प्रभावित
एंट्री गेट बंद, एक ही रास्ते से हो रही आवाजाही
मरीजों ने जल्द मरम्मत की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सिविल अस्पताल का गेट नंबर-1 इन दिनों मरीजों और उनके परिजनों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। मदर एंड चाइल्ड अस्पताल की ओर जाने वाले इस मार्ग की हालत लंबे समय से खराब है। बीती रात हुई बारिश के बाद सड़क पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों की दिक्कतें और बढ़ गईं।
अस्पताल परिसर में मरीज गेट नंबर-1 और 2 से प्रवेश कर सकते हैं। गेट नंबर-1 से मदर एंड चाइल्ड अस्पताल तक पहुंचा जाता है, जहां गायनी ओपीडी समेत विभिन्न सेवाओं के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और उनके परिजन आते हैं। अस्पताल भवन तैयार हुए करीब दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन इस गेट तक जाने वाले मार्ग की स्थिति अब भी जर्जर बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान सामग्री ढोने और मरीजों की आवाजाही एक साथ होती रही। इसके बाद भी मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई। वर्तमान में इसी रास्ते से दोपहिया और चारपहिया वाहन भी गुजरते हैं, जिससे समस्या और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि गेट नंबर-1 पर प्रवेश और निकास दोनों की व्यवस्था है, लेकिन फिलहाल प्रवेश द्वार बंद रखा गया है। केवल निकास मार्ग से ही लोगों की आवाजाही कराई जा रही है। मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन से मार्ग की जल्द मरम्मत कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें