फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों में 24987 गरीब बच्चों को मिलेगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में 381 निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों में 24987 गरीब बच्चों को दाखिला मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग चिराग योजना के तहत दाखिला प्रक्रिया सिरे चढ़ाने में लगा हुआ है। मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत कक्षा दूसरी से 5वीं तक प्रति छात्र 700 रुपये, कक्षा छठी से आठवीं तक प्रति छात्र 900 रुपये एवं कक्षा नौवीं से बारहवीं तक प्रति छात्र 1100 रुपये प्रति माह की दर से प्रतिपूर्ति राशि या फार्म 6 में घोषित शुल्क राशि जो भी कम होगी, विद्यालयों को दी जाएगी।
विज्ञापन

मॉडल संस्कृति स्कूलों में ही बच्चों से सामान्य फीस ली जा रही है, हजारों सरकारी सरकारी स्कूलों के बच्चों से कोई फीस नहीं ली जाती है। निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 को लागू करते हुए सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कक्षा पहली या इससे पूर्व की कक्षाओं में 25 प्रतिशत सीटों पर कमजोर वर्ग से संबंधित विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने का प्रावधान अलग से किया गया है।
सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक वर्दी, पाठ्य-पुस्तकें, कार्य पुस्तकें, स्टेशनरी, स्कूल बैग एवं दोपहर का भोजन निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। अंग्रेजी माध्यम के बैग फ्री संस्कृति मॉडल विद्यालयों में 1.80 लाख से नीचे आय वाले परिवारों के बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था है। इस बार के बजट (2022-23) में 20 हजार करोड़ रूपये से अधिक अकेले शिक्षा के क्षेत्र पर खर्च किए जा रहे हैं। चिराग योजना भी प्रदेश के गरीब अभिभावकों के बच्चों के लिए शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें