फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉली क्लीनिक बंद : कोई सेक्टर 6 जाने तो कोई प्राइवेट में लुटने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। घग्गर पार क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देने के दावे भले ही किए जा रहे हों लेकिन यह अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं। इस कारण लोगों को पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पर निर्भर रहना पड़ रहा है। तीन स्वास्थ्य कर्मियों को हटाए जाने के बाद यहां की सुविधाओं में कमी आई है। पुरानी चल रही इमरजेंसी की सेवा को दोबारा शुरू नहीं किया जा सका है। इस कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। वहीं सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में रोजाना 350 से अधिक मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के घग्गर पार सेक्टर-23 से 32 तक नए सेक्टर और रामगढ़ सहित अन्य गांवों के लोग इलाज के लिए सेक्टर-26 पॉलीक्लीनिक में आ रहे थे। यहां पर रात के समय इमरजेंसी सुविधाएं भी दो साल पहले वर्ष 2019 में शुरू की गई थी। इसके बाद वर्ष 2020 में कोरोना काल आया। इसे बंद कर दी गई। ओपीडी बंद होने के बाद मरीजों को रात के समय भी सेेक्टर-6 सिविल अस्पताल आना पड़ता है। यहां नहीं आने पर प्राइवेट अस्पताल में हजारों रुपये खर्च करके इलाज कराना पड़ रहा है।
इस मामले को लेकर घग्गर पर सेक्टर के लोगों में रोष बना हुआ है। लोगों का कहना है कि इस सुविधा को दोबारा शुरू किया जाए। वहीं यहां पर तैनात स्टाफ नर्स, ओटी अटेंडेंट को हटाए जाने के बाद ऑपरेशन थियेटर बंद कर दिया गया है। इसके बाद इसे भी अभी तक शुरू नहीं किया गया है। इस कारण यहां के मरीजों को दिक्कत होती हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से ओपीडी में अधिक मरीज आने के बाद इमरजेंसी सुविधा नहीं मिल रही है। रात के समय लोगों को दिक्क्त का सामना करना पड़ता है। पंचकूला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग है कि यहां पर इमरजेंसी शुरू की जाए, जिससे कि लोगों को रात के समय सिविल अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़े। - संजीव गोयल, प्रेसिडेंट, आरडब्ल्यूए सेक्टर-25
घग्गर पार जिस तरह से सेक्टरों में लोग बस रहे हैं। उसी तरह विभाग की तरफ से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। हमारी मांग है कि जल्द ही सभी सुविधाएं लोगों को मुहैया करवाई जाए, जिससे कि लोगों को समय पर इलाज मिले। इमरजेंसी सुविधा शुरू होने से लोगों को दिक्कत नहीं होगी। -पवन सैनी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-25 पंचकूला
पॉली क्लीनिक में इलाज की सुविधाओं को जांचा जाएगा। अगर स्टाफ की कमी पूरी होगी तो जल्द ही इस इमरजेंसी सुविधा को दोबारा शुरू किया जाएगा। लोगों केे स्वास्थ्य सुविधाएं मिले। इसके लिए युद्घस्तर पर विभाग की तरफ से काम किया जाएगा। - सुवीर सक्सेना, पीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल, सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें