फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घोटाले पर सियासत गरमाई, विधायक बोले-कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम में सामने आए कथित 160 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर सियासत गरमा गई है, विधायक चंद्रमोहन ने प्रेस वार्ता कर सरकार व प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी धन को प्राइवेट बैंकों में एफडी के रूप में रखकर अनियमितताएं की जा रही हैं, जो जनता के टैक्स के पैसे के साथ खिलवाड़ है। चंद्रमोहन ने मांग की कि दोषियों की तुरंत पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए और सरकारी विभागों की एफडी केवल सरकारी बैंकों में ही कराई जाए।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. राम प्रसाद ने दावा किया कि नगर निगम की 56 से अधिक एफडी अलग-अलग बैंकों में हैं और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।
विज्ञापन

विधायक ने 1 अप्रैल तक कार्रवाई का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उषा रानी ने जनता के पैसे की सुरक्षा की लड़ाई बताते हुए कहा कि कार्रवाई न होने पर यह मुद्दा जनआंदोलन बन सकता है। सूत्रों के अनुसार जल्द होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम दस्तावेज उजागर हो सकते हैं, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल और तेज होने की संभावना है। संदीप सोही, सुधा भारद्वाज, नवीन बंसल,ओम शुक्ला, पूर्व पार्षद प्रेम, पूर्व पार्षद दलबीर , गौतम पार्षद रामप्रशाद, ऊषा रानी सहित कई अन्य पूर्व पार्षद भी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें