रायपुररानी। रायपुर रानी पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बोर्ड मंडली क्षेत्र में नदी से खनन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बोर्ड मंडली गांव के पास देर शाम के समय अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर जब्त कर लिया गया, जबकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस वाहन मालिक और अन्य संबंधित लोगों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद