फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सीएम आवास घेरने जा रहे कंप्यूटर टीचर्स को पुलिस ने रोका, हुई धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सीएम हाऊस का घेराव करने जा रहे कंप्यूटर टीचर्स और पुलिस बल में सेक्टर-5 धरनास्थल पर शनिवार को धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार उनकी मांगों पर अमल नहीं कर रही है। इस दौरान धरनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात था। प्रदेशभर से भारी संख्या में पहुंचे कंप्यूटर टीचर्स ने धरनास्थल पर जमकर नारेबाजी की। सुबह से ही टीचर्स का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन

दोपहर तक प्रशासन के आला अधिकारियों से बातचीत चल रही थी। शाम को करीब चार बजे कंप्यूटर टीचर्स अपनी मांगों को लेकर सीएम हाऊस का घेराव करने चंडीगढ़ की तरफ कूच करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनको रोकने की कोशिश की। इस दौरान टीचर्स और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने उनको सीएम हाउस जाने से रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने आश्वासन दिया कि वे प्रशासन के अधिकारियों से उनकी मांगों को लेकर बात कर रहे हैं। इसके बाद कंप्यूटर टीचर धरनास्थल पर बैठ गए। हरियाणा कंप्यूटर टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान बलराम धीमान ने बताया कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार विचार-विमर्श नहीं करती तब तक वह अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को कंप्यूटर टीचर्स सीएम हाउस जाने के लिए निकले थे, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम से जल्द ही बैठक करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ये हैं मुख्य मांगें
-10 वर्ष या उससे ज्यादा समय से काम करने वालों को पक्का किया जाए
-10वर्षों से ज्यादा समय से काम कर रहे कंप्यूटर टीचर्स की रिटायरमेंट उम्र 58 वर्ष हो
-वेतन बढ़ाकर पद व योग्यता अनुसार टीजीटी न्यूनतम वेतन 44 हजार 900 रुपये किए जाए
-अन्य शिक्षकों की तरह गर्मी व सर्दी की छुट्टी के पैसे दिए जाए
-7 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि का प्रावधान हो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें