फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला : दुर्घटना से बचाव के लिए हेलमेट पहनें और गाड़ी के कागज पूरे रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सेक्टर-26 में मंगलवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें पंचकूला एसीपी ट्रैफिक सुरेंदर कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोगों को सड़क पर चलने से पहले यातायात के नियमों की जानकारी होना बहुत आवश्यक है। वाहन के कागजात हमेशा अपडेट रखें। हादसे के बाद क्लेम लेेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के साथ-साथ परिवार के सदस्यों को भी यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल पर चलते वक्त हेलमेट जरूर लगाएं। गाड़ी में सफर करने के दौरान सीट बेल्ट भी पहनें। इसके साथ ही ओवरस्पीड में वाहन नहीं चलाएं। दोपहिया और चार पहिया वाहनों के कागज हमेशा अपने पास पूरे रखने चाहिए। ट्रिपलिंग नहीं करनी चाहिए। सड़क पर चलते वक्त बहुत सावधानी से नियमों पालन करना चाहिए। यातायात के नियमों की अनदेखी से लोगों का बड़ा नुकसान हो सकता है। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए बिना 18 वर्ष से कम के विद्यार्थी मोटरसाइकिल और कार नहीं चलाएं। इस मौके पर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल दलजीत सिंह, वाइस प्रिंसिपल ईशा मेहता, पंचकूला ट्रैफिक इंस्पेक्टर सतबीर सिंह, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर रोशन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन



यातायात के नियमों की जानकारी मिली
गाड़ी चलाने से पहले सभी नियमों का पालन करूंगी। पुलिस की पाठशाला के माध्यम से यातायात के नियमों की अच्छी जानकारी मिली है। इस जानकारी के माध्यम से घर के अलावा पड़ोसियों को जागरूक करूंगी। - अंजलि


गाड़ी के सभी कागज पूरे रखेंगे
गाड़ी चलाने से पहले सभी कागज पूरे करूंगी। इसके बाद ही गाड़ी चलाउंगी। पुलिस की पाठशाला में पहली बार यातायात की यह महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इसके बारे में पड़ोसियों को भी जागरूक करूंगी। - खुशी



यातायात चिह्नों की महत्वपूर्ण जानकारी मिली
यातायात नियमों के चिह्नों की जानकारी मिली है। इसमें यूटर्न, लाइटों की जानकारी के आधार पर ही वाहन चलाउंगी। यातायात के चिह्नों की जानकारी के बारे में लोगों को भी जागरूक करूंगी , जिससे कि वह किसी भी प्रकार से हादसे का शिकार न हों। - अपूर्वा


स्पीड लिमिट में वाहन चलाएंगे
वाहन चलाते वक्त हमेशा स्पीड लिमिट का ध्यान रखेंगे। ज्यादा स्पीड पर गाड़ी चलाने वाले लोगों को इसके नुकसान बताएंगे। किसी भी प्रकार से यातायात नियमों की अनदेखी नहीं करेंगे। पाठशाला में भाग लेने के बाद मैंने यह संकल्प लिया है। -सूरज कुमार
विज्ञापन



जीवन में कोताही नहीं बरतेंगे
गाड़ी के सभी कागज पूरा करने में जीवन में कभी कोताही नहीं बरतेंगे। इसके फायदे और नुकसान पाठशाला के माध्यम से पता चले हैं। इसलिए मैं वाहन चलाने से पहले सभी कागज हमेशा पूरे करूंगा। राहुल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें