पंचकूला। खंड रायपुररानी के गांव मौली में दलित बेटी की शादी रविवार को रूबल आजाद निवासी गांव तंदवाली जिला अंबाला के साथ होने के बाद भी गांव में सोमवार को भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से किसी भी तरह से कोई उपद्रव न हो इसके लिए सोमवार को भी पुलिस मुस्तैद रही। रायपुररानी थाना प्रभारी सोमवीर ढाका ने बताया कि रविवार को बिना किसी विवाद के शादी संपन्न करवाई गई। किसी समाज के लोगों ने शादी का विरोध नहीं किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार को शाम लड़की की विदाई के बाद सोमवार की सुबह से ही गांव में विवाद न हो इसका ध्यान में रखते हुए पुलिस ने नजर बनाए रखी। सोशल मीडिया पर भी भड़काऊ पोस्ट और गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर रही। सुबह से देर शाम तक किसी भी तरह से कोई भी उपद्रव नहीं हुआ। गांव में दिन भर शांति का माहौल बना रहा।
रायपुररानी के गांव मौली में कुछ लोगों ने जातिगत विरोध जताते हुए बरात में घोड़ी चढ़कर आने का दूल्हे का विरोध किया था। इस पर रविवार को पुलिस की मौजूदगी में दलित परिवार की बेटी की शादी रविवार संपन्न करवाई गई थी।