फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की आज अमृतसर कोर्ट में सुनवाई, मगर खरड़ में ही होगी पूछताछ

Mon, 11 Jul 2022 06:52 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने कहा कि सुरक्षा कारणों के चलते लॉरेंस से पूछताछ खरड़ में ही होगी। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अमृतसर की पुलिस राणा कंधोवालिया के हत्या मामले में मानसा से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है।
विज्ञापन
अमृतसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी सुरक्षा के बीच पुलिस रविवार की रात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अमृतसर लेकर पहुंची। सुरक्षा के बीच उसे स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में रखा जाएगा, जहां से सोमवार की सुबह उसे मेडिकल करवाने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


छह जुलाई को अदालत ने लॉरेंस को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर अमृतसर पुलिस के हवाले किया था। उसका पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद खरड़ से अमृतसर लाया गया।

डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने कहा कि सुरक्षा कारणों के चलते लॉरेंस से पूछताछ खरड़ में ही होगी। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अमृतसर की पुलिस राणा कंधोवालिया के हत्या मामले में मानसा से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान लॉरेंस ने बड़े खुलासे किए हैं लेकिन पुलिस इस जानकारी को मीडिया को देने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें