फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस ने द स्केप क्लब एंड बार में मारा छापा, तीन हुक्के और फ्लेवर बरामद, मैनेजर समेत दो काबू

विज्ञापन
क्लब में हुक्का पिलाने पर कार्रवाई करती पुलिस। स्रोत: पुलिस 
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित द स्केप क्लब एंड बार में शनिवार देर रात पुलिस ने छापा मारकर तीन हुक्के बरामद किए हैं। पुलिस ने हुक्का परोसने वाले कर्मचारी और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। क्लब संचालक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रतिबंध लगा होने के बावजूद क्लब में हुक्का परोसा जा रहा था।
विज्ञापन

गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान मनीमाजरा निवासी संजय और मैनेजर ईशान गर्ग के रूप में हुई है। ईशान गर्ग सेक्टर-8 पंचकूला निवासी है। कार्रवाई में पुलिस टीम ने तीन हुक्के, तीन चिलम, तीन पाइप और 10 डिब्बे फ्लेवर तंबाकू बरामद किए हैं। छापे के दौरान क्लब का मैनेजर लाइसेंस और परमिट नहीं दिखा सके। सब इंस्पेक्टर अभिषेक छिल्लर ने बताया कि क्लब में देर रात तक डीजे बज रहा था। जानकारी मिलने पर छापा मारा गया। क्लब के पहले फ्लोर पर हुक्के का धुआं उड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें