फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चुनाव से पहले अवैध शराब पर पुलिस की रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीसी क्षेत्र से 104 बोतल देसी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए माता मनसा देवी कॉम्पलेक्स क्षेत्र से 104 बोतल देसी शराब बरामद की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
एसीपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एवीटी स्टाफ को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि गांधी कॉलोनी सेक्टर-4 निवासी महेंद्र अपनी झुग्गी में अवैध शराब बेचने का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान झुग्गी से नौ पेटियों में रखी 104 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई। इसके बाद एमडीसी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के दौरान अवैध शराब, नशा तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें