फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस की 603 ठिकानों पर दबिश, 291 गुर्गे पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को राज्यभर में गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई गैंगस्टरां ते वार अभियान के तहत की गई। पुलिस ने 603 ठिकानों पर दबिश देकर 291 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 22 हथियार भी बरामद किए गए।
पुलिस ने 210 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई भी की। साथ ही 16 भगोड़े अपराधियों को भी पकड़ा गया। यह अभियान एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के समन्वय से सभी जिलों में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत 71 नशा तस्कर गिरफ्तार हुए। उनके कब्जे से 10.3 किलोग्राम हेरोइन, 3628 नशीली गोलियां और 1900 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें