फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने लिया सात दिन का रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-25 पंचकूला डिटेक्टिव स्टॉफ ने कार चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुनेद निवासी गांव भूरा कैरा जिला शामली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को सात दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

पंचकूला डिटेक्टिव स्टॉफ सेक्टर-25 के प्रभारी इंस्पेक्टर मोहिंद्र सिंह की टीम ने छापा मारकर आरोपी को दबोचा। इंस्पेक्टर मोहिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी जुनैद ने 12 दिसंबर को गांव अलीपुर में रामपाल के घर के बाहर खड़ी गाड़ी चोरी की थी। गाड़ी बरामद करने के लिए उसका सात दिन का रिमांड लिया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित अन्य राज्यों के लोगों ने मिलकर चोरी की है। इसकी शिकायत रामगढ़ चौकी में दी गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस की ओर से उसे कई जगह लेकर दबिश दी जा रही है। पुलिस गाड़ी बरामद करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा अंबाला सहित अन्य जिलों में आरोपी जुुनैद ने गाड़ी चोरी की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें