फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस ऑब्जर्वर ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस आबजर्वर अनूप शाहू ने सोमवार को आगामी चुनाव को लेकर पिंजौर, कालका, रायपुररानी और शहरी के संवेदनशील बूथों पर पहुंचे और निरिक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों से सुरक्षा के बारे में अवगत करवाया गया। पुलिस आबजर्वर ने ड्यूटी से संबंधित सुझाव देकर कहा कि चुनाव को लेकर हमें पहले से ही सर्तक रहने की आवश्यकता है ताकि किसी प्रकार की आसामाजिक गतिविधि ना हो। विधानसभा चुनाव के चलते 12 बॉर्डर नाके स्थापित किए हुए हैं। नाकों पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। पुलिस की अलग अलग क्राइम टीमों द्वारा शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अब तक 26 मामले दर्ज करके 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा जिला में अवैध ड्रग तस्करी में 18 मामले दर्ज करके 20 आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें