फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डेंगू के 18 नए पीड़ित मिले, 30 को नोटिस दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। डेंगू के सोमवार को 18 नए मामले सामने आए हैं। पंचकूला में अब तक 420 मामले आ चुके हैं। पंचकूला जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरेश भोसले ने बताया कि डेंगू के बढ़ते मामलों को देखकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को शहर के सेक्टर-7, 8, 9, 11, 12 और 15 में फॉगिंग की गई। लगातार बढ़ते मामलों को देखकर पंचकूला की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील की है कि लोग फुल बाजू के कपड़े पहनें। टीम ने डेंगू का लारवा मिलने पर लोगों को जागरूक करने के साथ 30 को सोमवार को नोटिस दिया गया है। पंचकूला के साथ ही कालका, पिंजौर, बरवाला और रायपुररानी से केस आए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें