पंचकूला। सेक्टर-4 हरीपुर स्थित आस्था सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से रविवार को भंडारा लगाया गया। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। समिति की सदस्य विमला देवी ने बताया कि कई वर्षों से संस्था नियमित रूप से भंडारा आयोजित कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रेमलता, रीटा, संजीव कुमार, रोमिता, सीमा, निक्की सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।