संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला/कालका। कालका में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने पांच टीमें गठित कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। मामले में पुलिस जगह-जगह छापा मार मारने के साथ-साथ आरोपियों तक पहुंचने के लिए लोगो से पूछताछ भी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है जिसमें तीनों आरोपियों की फुटेज मिली है।
उधर शुक्रवार को 24 वर्षीय सुखविंदर उर्फ सुखी के शव का कालका एसडीएच में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। कालका अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार हमले में मृतक के सर पर तेजधार भारी हथियार से वार किया गया है। देवेंद्र ने बताया कि जिन लड़कों ने सुखविंद्र उर्फ सुखी पर हमला किया है, वह उनको पहले से जानता है। उनके गांव में करीब छह माह पहले किसी बात को लेकर पंचायत हुई थी। इसमें रविन्द्र उर्फ पिंदा की मृतक सुखविंद्र उर्फ की आपस में कहासुनी हो गई थी। इसकी रंजिश में रविन्द्र उर्फ पिंदा ने अपने साथियों के साथ साजिश के तहत सुखी पर तेजदार हथियारों से जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
मामले को लेकर पांच पुलिस टीमें गठित की गई है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -जोगिन्द्र शर्मा, एसीपी कालका।
शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया गया था। मामले में आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है। इसमें तीनों आरोपियों की फुटेज सामने आई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -सुरजीत सिंह, पुलिस अधिकारी