फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर दुष्कर्म और हत्या मामला: नौ दिन में पंजाब पुलिस ने पेश किया चालान, विशेष वकील भी नियुक्त

Sat, 31 Oct 2020 02:27 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब पुलिस। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आदेश पर अमल करते हुए पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को 10 दिन से भी कम समय में जांच पूरी कर होशियारपुर में छह वर्षीय अनुसूचित जाति की बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में चार्जशीट पेश कर दी गई। इस मामले की कार्रवाई तेजी से चलाने के लिए एक विशेष वकील की नियुक्ति भी की गई है।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने इस मामले में मुकदमे को फास्ट ट्रैक किए जाने की मांग की है, जिससे पीड़ित बच्ची को तेजी से न्याय मिल सके। गौरतलब है कि इस मामले कि भाजपा ने हाथरस मामले के साथ तुलना करके राजनैतिक रंगत दी थी।

होशियारपुर के टांडा के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करके उसे जला देने वाले दोनों आरोपियों को 21 अक्टूबर की रात को गिरफ्तार कर लिया गया था। भाजपा ने इस मामले की तुलना हाथरस केस के साथ की थी, जहां पीड़िता के परिवार को अभी तक इंसाफ नहीं मिला और उन्हें पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा परेशान किया जा रहा है। इस कारण उन्होंने यह मामला उत्तर प्रदेश से बाहर ट्रांसफर करने की मांग की है।
विज्ञापन


होशियारपुर केस का गंभीर नोटिस लेते हुए सीेएम कैप्टन ने पंजाब पुलिस को 10 दिन के अंदर चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने इस मामले की आठ दिन में जांच पूरी करके रिकॉर्ड नौवें दिन अपनी अंतिम रिपोर्ट शुक्रवार को नीलम अरोड़ा की विशेष अदालत में पेश कर दी।

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान बेहद सतर्कता बरती गई थी। वारदात वाली जगह से सबूत इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक टीमों को बुलाया गया था, जबकि अत्याधुनिक लैबों में फोरेंसिक प्रशिक्षण के लिए तकनीकी सबूत और डीएनए के नमूने लिए गए थे। मृतक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल अफसरों के एक बोर्ड ने किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें