फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना से 11 की मौत, पंजाब में 19 ने गंवाई जान, 433 नए पॉजिटिव मिले

Sat, 31 Oct 2020 02:24 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना वायरस से 11 और मरीजों की मौत हो गई, जबकि 210 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। गुरुग्राम में तीन, हिसार में चार, पंचकूला में दो, कुरुक्षेत्र में एक व यमुनानगर में एक मरीज ने संक्रमण से ग्रस्त होकर दम तोड़ दिया है। पिछले 24 घंटों में 1650 नए कोरोना केस सामने आए हैं। तो वहीं 1179 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

विज्ञापन


हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 165467 हो गई है। इसमें 151839 मरीज ठीक हो गए हैं। 11851 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त हैं। रिकवरी रेट 91.76 प्रतिशत है, जबकि संक्रमण की दर 6.29 प्रतिशत है। संक्रमण से मृत्यु दर 1.07 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 192273 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा है। वहीं 5235 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से कुल 1777 मरीज दम तोड़ चुके हैं।

पंजाब में कोरोना से 19 की गई जान 
पंजाब में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 433 नए मामले आए। वहीं 19 मरीजों की जान चली गई। इसके अलावा ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 577 है। शुक्रवार तक संदिग्ध मामलों की संख्या 2582787 रही। दिनभर में इकठे नमूनों की संख्या 21682 थी।
विज्ञापन


पंजाब में लुधियाना में 65, जालंधर में 65, पटियाला में 28, एसएएस नगर में 49, अमृतसर में 36, गुरदासपुर में 11, बठिंडा में 29, होशियारपुर में 27, फिरोजपुर में 10, पठानकोट में 16, संगरूर में 4, कपूरथला में 8, फरीदकोट में 17, मुक्तसर में 20, फाजिल्का में 24, मोगा में 6, रोपड़ में 6, फतेहगढ़ साहिब में 3, तरनतारन में 2, एसबीएस नगर में 3 और मानसा में 2 और बरनाला में 2 मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें