संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। एक साल पहले सेक्टर-5 महिला थाने में ससुराल वालों पर एक महिला ने दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर फरवरी 2022 में मामला दर्ज किया था। रविवार को महिला ने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है। महिला थाने की एसएचओ नेहा चौहान ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर किया गया था। उनमें से कुछ लोगों के बयान दर्ज होने बाकी हैं। बयान दर्ज होने के बाद जो कार्यवाही होगी की जाएगी।