फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मकान मालिक महिला की मृत्यु के बाद ताला तोड़ किया मकान पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-8 निवासी मकान मालकिन की मृत्यु के बाद चंडीगढ़ के कुछ लोगों द्वारा मकान का ताला तोड़कर घर पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। मकान मालकिन की बहन ने सेक्टर-7 पुलिस थाने में अनिल कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अुनसार, दिल्ली निवासी सीमा नंदा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे दो बहनें और एक भाई हैं। उनकी बड़ी बहन डॉ. कमला देवी ठुकराल का पंचकूला सेक्टर-8 में मकान नंबर-150 है। 1974 में एचएसवीपी ने उनकी बहन के नाम अलॉटमेंट लेटर जारी किया था। डॉ. कमला अविवाहित थीं। ऐसे में उनके पास एक केयरटेकर रहता था, जो घर की देखभाल करता था। अप्रैल 2022 में 82 वर्षीय डॉ. कमला की बीमारी के कारण मौत हो गई। उसके बाद केयरटेकर कैलाश उनके बहन के घर की देखभाल करता था। डॉ. कमला की मौत के बाद शिकायतकर्ता सीमा नंदा और उनका भाई प्राणनाथ ठुकराल कानूनी तौर पर उस घर के मालिक थे। 27 फरवरी 2023 को केयरटेकर के बेटे असीम ने फोन कर बताया कि कैलाश की मौत हो चुकी है। वह अपने पिता के अंतिम संस्कार सहित अन्य काम में व्यस्त है। उसने यह भी बताया कि चंडीगढ़ से आए कुछ लोगों ने उनके घर का ताला तोड़कर घर पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद शिकायतकर्ता ने किसी जानकार को हालात का जायजा लेने भेजा तो उन्होंने भी कब्जा करने की जानकारी दी। 28 फरवरी को शिकायतकर्ता अपने बेटे के साथ पंचकूला पहुंची और घर में घुसने की कोशिश की तो कब्जा करने वालों ने उन्हें घर में नहीं घुसने दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें