फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: प्रदेशभर से विधानसभा घेरने पहुंचे टीजीटी उम्मीदवारों को पुलिस ने हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विस का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने पंचकूला के बाहर ले जाकर छोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। रिजल्ट और नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदेशभर से सेक्टर-5 धरनास्थल पर जुटे टीजीटी उम्मीदवारों ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर बाद विधानसभा घेराव को निकले टीजीटी उम्मीदवारों को तैनात भारी पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस के साथ टीजीटी उम्मीदवारों की जोरदार झड़प भी हुई। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर बसों में भरकर पंचकूला से बाहर ले जाकर छोड़ दिया।
सरकार से नाराज प्रधान सुरेंद्र रावत और उप प्रधान प्रमोद ने बताया कि 7471 टीजीटी पदों के रिजल्ट और नियुक्ति को लेकर उम्मीदवार ही नहीं उनके परिजन भी परेशान हैं। प्रधान सुरेंद्र रावत ने बताया कि हरियाणा सरकार के सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की भारी कमी है। इसके बाद भी रिजल्ट नहीं निकाला जा रहा है। एचएसएससी ने इस कमी को पूरा करने के लिए फरवरी माह में 7471 टीजीटी पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसके पश्चात लिखित परीक्षा और डीवी अगस्त के अंत तक पूरी हो चुकी है। अब तक अंतिम रिजल्ट घोषित नहीं किया जा रहा है। सभी कई बार मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव और मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर से भी मिल चुके हैं, लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। टीजीटी उम्मदीवारों की मांग है कि जल्दी से जल्दी उनका रिजल्ट घोषित करके ज्वाइन करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में केस किया है दायर

उन्होंने बताया कि कुछ उम्मीदवारों ने कोर्ट में केस दायर कर दिया है। एचएसएससी और सरकारी वकील इसको लेकर कतई गंभीर नहीं हैं। पिछली 5-6 तारीखों से कोर्ट में कुछ नहीं हो रहा है। ऐसा लगता है कि एजी ऑफिस और एचएसएससी इन भर्तियों के लिए बिलकुल भी गंभीर नहीं है। जब भी वे एचएसएससी में मिलने जाते हैं, तो यह कहकर टाल दिया जाता है कि भर्ती पर स्टे है। इस समस्या के समाधान के लिए 7471 उम्मीदवार हर जिले में विधायकों को ज्ञापन दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें