फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: पुलिस विभाग अपने ही कर्मचारियों को बेचेगा 1700 रुपये में कोरोना केयर किट

Thu, 03 Sep 2020 10:42 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोविड के खिलाफ जंग में अग्रिम पंक्ति में तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद ही उठानी होगी। राज्य पुलिस के तहत लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने एक कोरोना केयर किट तैयार की है, जिसका मूल्य 1700 रुपये ‘नो लॉस-नो प्रॉफिट’ आधार पर रखा गया है। राज्य में अन्य सभी पुलिस कमिश्नरेट, सभी एसएसपी, आईआरबी, पीएपी व कमांडो बटालियन, सभी सिविल सर्जनों और सभी जिला उपायुक्तों को पत्र भेजकर कोरोना केयर किट खरीदने की पेशकश की गई है।

विज्ञापन


लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने इस संबंध में जारी पत्र में कहा है कि बीते पांच महीने से पुलिस विभाग, सिविल प्रशासन, सेहत विभाग और अनेक एनजीओ कोरोना के खिलाफ जंग में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह भी देखने में आया है कि फ्रंट लाइन पर कोरोना से मुकाबला कर रहे जवान इसकी चपेट में आ रहे हैं।

अकेले लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट से संबंधित विभिन्न रैंक के 308 जवान कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसे ध्यान में रखते हुए लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने घरों में एकांतवास में रह रहे पुलिस जवानों को कोरोना केयर किट उपलब्ध कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस किट में इंफेक्शन से लड़ने के लिए जरूरी सभी उपकरण जैसे ब्लड आक्सीजन लेवल देखने के लिए पल्स ऑक्सीमीटर, शरीर का तापमान जानने के लिए थर्मामीटर, इम्युनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-सी और विटामिन-डी की गोलियां आदि शामिल हैं। इस पूरे किट में कुल 18 वस्तुएं शामिल हैं और इस कीमत सभी करों सहित 1700 रुपये निर्धारित की गई है।

पत्र में कहा गया है कि कोरोना से ठीक हुए पुलिस जवानों ने इस किट के बारे में अपने जो अनुभव बताए हैं, उसे ध्यान में रखते हुए इस किट को सभी प्रभावित लोगों के लिए सुलभ कराने का फैसला लिया गया है। इसके तहत लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट की कैंटीन से यह किट खरीदी जा सकती है। राज्य के सभी पुलिस कमिश्नरेट व सिविल प्रशासन किट खरीदने के लिए मुख्यालय के एसीपी से संपर्क कर सकता है।

ये वस्तुएं शामिल हैं कोरोना केयर किट में
पल्स ऑक्सीमीटर विद बैटरी (1), डिजिटल थर्मामीटर (1), स्टीमर (1), हैंड सेनिटाइजर 500 एमएल (1), गिलोय की गोलियां (60), विटामिन सी लिम्सी टैबलेट (30), विटामिन डी3 (4), विटामिन जिंक जिंकोनिया 50 एमजी (30), टॉपसिड 40 एमजी (14), इम्युनिटी पल्स लिक्विड (काढ़ा) 200 एमएल, डोलो 650 एमजी (15), मल्टी विटामिन सुपरडाइन टैबलेट (30), कफ सिरप एलेक्स 100 एमएल (1), गरारे करने के लिए बैटाडिन (1), सिट्रिजाइन टैबलेट (10), तीन प्लाई के फेस मास्क (50), बलून बिग साइज (3), तुलसी के ताजा पत्ते ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें