फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मास्क नहीं पहनने पर तीन दिन में काटे 198 के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना के संक्रमण के मद्देनजर मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अप्रैल माह के 14 दिन में संक्रमण के 3511 मामले आने के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है। तीन दिन में 198 से ज्यादा लोगों के चालान काटे हैं। नाइट कर्फ्यू के बाद पुलिस मास्क नहीं लगाने वालों के चालान काट रही है। पुलिस ने 13 अप्रैल को 54 लोगों के चालान काटे। 14 अप्रैल को 98 के खिलाफ कार्रवाई की। 15 अप्रैल को भी मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ पुलिस सक्रिय रही और 50 से ज्यादा लोगों के चालान काटे। मास्क नहीं पहने पर पुलिस 500 रुपये का चालान काट रही है। मामले में पंचकूला के पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा का कहना है कि विभाग की तरफ से कोरोना को लेकर बाकायदा गाइड लाइन जारी की गई हैं। जो भी नियमों की अवहेलना करता मिलेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ पुलिस निरंतर एक्शन लेकर उनके चालान काट रही है। लोगों से अपील है कि नाइट कर्फ्यू के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें