माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला पुलिस ने अवैध खनन मामले में संलिप्त तीन इंस्पेक्टरों और आला अधिकारियों के मामले में क्राइम ब्रांच की जांच जारी रही। इस दौरान हेड कांस्टेबल दीपक कुमार की तलाश में पुलिस कई जगह छापे मार रही है। इसमें आरोपी हेड कांस्टेबल दीपक की गिरफ्तारी के बाद राज खुल सकते है। सूत्रों से मिली जानकारी में अभी तक की जांच में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामशरण, अमरदीप और आदेश कुमार ने बताया कि हेड कांस्टेबल दीपक कुमार खनन के रुपये पहुंचाने में अलग मोबाइल का इस्तेमाल करता था।
इसके पास से तीन मोबाइल होने की बात सामने आई है। पुलिस की ओर से 48 घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इस मामले में इंस्पेक्टर के साथ आलाधिकारियों के साथ का वीडियो भी सामने आया है। इसकी जांच पुलिस की ओर से की जा रही है। इसके अलावा अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम हिमाचल सहित अन्य प्रदेशों में जाएगी। इसमें पुलिस की ओर से लगातार छापा मा रही है।