पंचकूला। कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और नशे के कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस ने शनिवार को खड़क मंगोली क्षेत्र में व्यापक कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। सेक्टर-1 पुलिस चौकी की टीम ने सब इंस्पेक्टर राममेहर के नेतृत्व में स्निफर डॉग की सहायता से संवेदनशील स्थानों और संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम और नशा तस्करी पर अंकुश लगाना है। इसके लिए पंचकूला पुलिस की ड्रग इन्फो हेल्पलाइन 7087081100 और 7087081048 जारी करते हुए भरोसा दिलाया गया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। ब्यूरो