फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस कमिश्नर ने नौ पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने बुधवार को कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, जनता को बेहतर पुलिसिंग का अनुभव देने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम हीरो ऑफ द वीक की शुरुआत की। इसमें नौ पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों में उप निरीक्षक अभिषेक छिल्लर, उप निरीक्षक जगमीत सिंह, उप निरीक्षक जगदीश कुमार, उप निरीक्षक सुखविंद्र सिंह, उप निरीक्षक गुरपाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार, सहायक उप निरीक्षक राजीव कुमार, मुख्य सिपाही सुनील कुमार व मुख्य सिपाही कुलदीप शामिल हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त ने पुरस्कृत पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौजूदा कार्यप्रणाली में सुधार के लिए सुझाव दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी इसी तरह बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें