फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस कमिश्नर ने थानों और चौकियों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
-सेक्टर-7 थाना, सेक्टर-1 और सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पुलिस चौकी की व्यवस्थाएं जांचीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


पंचकूला। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने मंगलवार को पुलिस व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विभिन्न थानों और चौकियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सेक्टर-7 पुलिस थाना, इसके अधीन सेक्टर-1 पुलिस चौकी और सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल पुलिस चौकी का दौरा किया। इस दौरान साफ-सफाई, रिकॉर्ड रखरखाव, लंबित मामलों और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार और पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए।

सिविल अस्पताल पुलिस चौकी में उन्होंने कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों के रहने सहित अन्य जरूरी सुविधाओं का उचित प्रबंध करने को कहा, ताकि वे बेहतर माहौल में ड्यूटी कर सकें।
विज्ञापन


लावारिस वाहनों का जल्द होगा निपटारा

पुलिस कमिश्नर ने थाना परिसर में लंबे समय से खड़े लावारिस और जब्त वाहनों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर इन वाहनों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए, ताकि परिसर में जगह खाली हो सके।
विज्ञापन


शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि थानों और चौकियों में आने वाले लोगों की शिकायतें गंभीरता से सुनकर उनका समयबद्ध समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मी ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता से काम करें। व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा होगी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें