योग को लेकर पीयू व पुलिस के बीच समझौता हुआ। इस दौरान समझौता पत्र एक-दूसरे को देते पीयू वीसी प्रो. र?
योग के विज्ञान पर चंडीगढ़ पुलिस और पीयू मिलकर काम करेगी। इसके लिए बुधवार को पीयू वीसी प्रो. राजकुमार और चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी संजय बेनीवाल के मध्य समझौता हुआ। इस मौके पर अतिथियों ने बताया कि इस समझौते से अनुसंधान व योग विकास को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में पंजाब गवर्नर और चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान बंगलूरू के डॉ. एचआर नागेंद्र ने कहा कि इस समझौते के जरिये योग और ऊंचाइयों की ओर जाएगा। रिसर्च समेत कई कार्य इस पर होंगे। इस दौरान बताया गया कि इस समझौते से अनुसंधान और विकास को बढ़ावा मिलेगा। प्रशिक्षण गतिविधियों के साथ-साथ कानून प्रवर्तन को मजबूत करने में मदद मिलेगी। साइबर सुरक्षा से लेकर कई चीजों पर काम होगा। साइबर इंटेलिजेंस, फॉरेंसिक साइंस, मानव अधिकार, इनोवेशन आदि में भी लाभ मिलेगा।