पंचकूला। फर्जी ग्राहक बन पुलिस ने सट्टेबाज दीपक रावत वासी मौलीजागरां चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-14 में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे अंबाला जेल भेज दिया है। 8 जून को थाना सेक्टर-14 की टीम बुढ़नपुर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि सेक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी की सड़क पर लोगों को जुए में किस्मत आजमाने के लिए उकसा रहा है। सेक्टर-21 चौकी इंचार्ज दीदार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने कर्मचारी को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा और आरोपी दीपक रावत पुत्र सरवजीत रावत वासी मौली जागरां, चंडीगढ़ को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1020 रुपये नकद और सट्टा गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए।