फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर 11 के घर मेें मृत मिले बुजुर्ग, बदबू आने पर पत्नी ने लगाया ताला

विज्ञापन
पंचकूला के सेक्टर-11 में मकान नंबर 424 में बुजुर्ग का शव मिला। संवाद
विज्ञापन
सेक्टर - 6 सिविल अस्पताल में शव को पुलिस ने रखवाया माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर- 11 स्थित घर से सोमवार को एक 75 वर्षीय बुजुर्ग आर्य प्रकाश अपने ही घर में मृत पाए गए। मृतक का शव कुर्सी पर संदिग्ध हालत में मिला। यह शव करीब चार दिन पुराना लग रहा है। शव सड़ी-गली हालत में था। आर्य प्रकाश अपनी पत्नी रीटा के साथ इसी मकान में रहते थे। आसपास के लोगो के अनुसार दोनों पति-पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और अक्सर अपने घर में ही बंद रहते थे। कुछ दिनों से घर में कोई गतिविधि नहीं दिख रही थी। सोमवार को बुजुर्ग का कोई जानकार उनके घर पहुंचा और घर से बदबू आने पर देखा कि बुजुर्ग कुर्सी पर मृत हालत में पड़े हैं। उन्होंने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि बदबू आने पर पत्नी रीता ने आर्य प्रकाश की माैत के बाद उनके कमरे में ताला लगा लिया था। उनकी पत्नी की भी मानसिक हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सेक्टर-10 चौकी से जांच अधिकारी गुरपाल सिंह मौके पर पहुंचे और घर की जांच की। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल की जांच की और सैंपल एकत्रित किए। शव को कब्जे में लेकर सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मृतक की पत्नी की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उससे पूछताछ करने में सावधानी बरती जा रही है। पुलिस पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी संपर्क कर रही है, ताकि पता चल सके कि मृतक की आखिरी बार किससे बात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें