पंचकूला। पुलिस ने जुआ खेलने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नंद किशोर और अमित कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों पर जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। वहीं सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच की टीम ने 380 ग्राम चरस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमर चंद के रूप में हुई है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर भेजा है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच पंचकूला की टीम मल्लाह मोड़ पिंजौर से शिमला हाईवे की तरफ मौजूद थी। तभी वहां पर आरोपी अमरचंद पुलिस की गाड़ी देखकर भागकर अपनी कार की तरफ जाने लगा। पुलिस ने शक होने पर उसको काबू करके उससे 380 ग्राम चरस बरामद किया है। पिंजौर थाना पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दिया है।