फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस ने 132 नशा तस्कर दबोचे, 1.08 किलो हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने वीरवार को राज्य भर में 132 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1.08 किलो हेरोइन और 87, 540 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।
स्पेशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 96 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी में 1500 से अधिक पुलिस कर्मचारी शामिल हुए और 220 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 544 स्थानों पर छापे मारे। राज्य में 100 एफआईआर दर्ज की गईं। दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 571 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में से नशों के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति इन्फोर्समेंट, डी-एडिकशन और प्रीवेंशन (ईडीपी) लागू की है। पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के तौर पर 67 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राजी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें