पंचकूला। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। पंचकूला पुलिस ने बिना मास्क पहने 237 लोगों के चालान काटे हैं। अब तक पंचकूला पुलिस 23750 लोगों पर जुर्माना कर चुकी है। पंचकूला पुलिस के डीसीपी मोहित हांडा ने लोगों से अपील की है कि पुलिस कोरोना महामारी के संक्रमण से बचने के लिए फ्री मास्क वितरित कर रही है।
उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस की नजर उन लोगों पर भी है जो इस नाइट कर्फ्यू के दौरान लापरवाही बरत कर बाहर घूमते हैं। उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी पर पाबंदी लगा दी गई है।