फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सबूतों के अभाव में पाॅक्सो का आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। जिला अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में पोक्सो एक्ट के एक मामले में आरोपी दीपक को बरी कर दिया। मामला वर्ष 2022 का है, जिसमें सेक्टर-14 थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। अभियोजन के अनुसार 4-5 नवंबर 2022 की रात आरोपी पर घर में घुसकर सो रही नाबालिग से अभद्रता और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप था। हालांकि सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष अदालत में आरोप साबित नहीं कर सका। साक्ष्यों की कमी को देखते हुए कोर्ट ने आरोपी को सभी आरोपों से बरी कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें