फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आरक्षित मूल्य से दोगुना मूल्य में बिके प्लॉट, एचएसवीपी की नीलामी में दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला में एचएसवीपी की नीलामी में रियल एस्टेट का बम्पर उत्साह
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर में रियल एस्टेट बाजार में तेजी और निवेशकों का भरोसा साफ दिखाई दिया। एचएसवीपी द्वारा आयोजित रिहायशी और व्यावसायिक प्लॉटों की नीलामी में भाग लेने वालों ने उत्साह और प्रतिस्पर्धा के बीच अधिकांश प्लॉट अपने आरक्षित मूल्य से दोगुना या उससे अधिक कीमत पर खरीदे। यह न केवल निवेशकों की रुचि बल्कि पंचकूला में संपत्ति की बढ़ती मांग का संकेत है। नीलामी में सेक्टर-27 और सेक्टर-28 के विभिन्न आकार के प्लॉट शामिल थे।
विज्ञापन

एचएसवीपी अधिकारियों के अनुसार, नीलामी में मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से साफ है कि पंचकूला में रिहायशी और व्यावसायिक संपत्तियों की मांग लगातार बढ़ रही है। बेहतर बुनियादी ढांचा, योजनाबद्ध सेक्टर और सुरक्षित निवेश की संभावनाओं के कारण निवेशकों में उत्साह उच्च बना रहा।
विज्ञापन


सेक्टर-27 में बिके प्लाट और उनकी कीमत

14 मरला, प्लॉट नंबर 33: आरक्षित मूल्य 2.81 करोड़ - बोली 6.67 करोड़

8 मरला, प्लॉट नंबर 54: आरक्षित मूल्य 1.64 करोड़ - बोली 4.35 करोड़

8 मरला, प्लॉट नंबर 63: आरक्षित मूल्य 1.64 करोड़ - बोली 4.40 करोड़

सेक्टर-28 में बिके प्लाॅट

1 कनाल, प्लॉट नंबर 36: आरक्षित मूल्य 4.15 करोड़ - बोली 10.35 करोड़

14 मरला, प्लॉट नंबर 20: आरक्षित मूल्य 3.14 करोड़ - बोली 5.33 करोड़

8 मरला, प्लॉट नंबर 97: आरक्षित मूल्य 1.98 करोड़ - बोली 3.93 करोड़

8 मरला, प्लॉट नंबर 120 ए: आरक्षित मूल्य 1.89 करोड़ - बोली 4.00 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें