पिंजौर। डीएसएम वेलफेयर सोसायटी के खिलाड़ियों ने ग्रैपलिंग रेसलिंग प्रतियोगिता में कई पदक जीते। सोसायटी के संचालक व कोच प्राध्यापक करनैल सिंह ने बताया कि रविवार को गोहाना में सम्पन्न हुई दो दिवसीय हरियाणा राज्य ग्रैपलिंग रेसलिंग प्रतियोगिता में डीएसएम वेलफेयर सोसायटी पिंजौर के सात खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, सात रजत व चार कांस्य पदक जीते। खिलाड़ियों की जीत से देहरादून में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनकी जगह सुनिश्चित हो गई है। संवाद