संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। ग्रुप-डी के खिलाड़ी नियुक्ति की मांग को लेकर सोमवार को सेक्टर-5 धरनास्थल पर आमरण अनशन पर बैठ गए। 63 दिन पहले भी उम्मीदवारों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। तब मुख्यमंत्री के सलाहकार जवाहर यादव ने आश्वासन दिया था कि 15 दिन के अंदर उनकी नियुक्ति हो जाएगी, लेकिन आज तक नियुक्ति नहीं हुई।
प्रधान अमित ने बताया कि नियुक्ति नहीं होने के कारण सभी उम्मीदवार दोबारा धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें बार-बार आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन नियुक्ति नहीं दी जा रही है। सभी खिलाड़ियों ने निर्णय लिया है कि उनके कुछ साथी आमरण अनशन पर बैठ रहे हैं। अब जब तक उनकी नियुक्ति नहीं होती तब तक वे अनशन पर बैठे रहेंगे।
आमरण अनशन में प्रीति, पूनम, योगेश, मोहित, अजय कुमार बैठे हैं। 18 माह पूर्व सभी योग्य अभ्यर्थियों की शैक्षणिक कागजों की वेरिफिकेशन करवाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री पहले भी पांच बार आश्वासन दे चुके हैं, योग्य उम्मीदवारों को जल्द ही भर्ती किया जाएगा। अभी तक नियुक्ति नहीं दी गई है।