फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब किंग्स और सनराइजर्स के खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, कल मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में होगा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के मुल्लांपुर में नए बने स्टेडियम में 9 अप्रैल को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होगा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और जमकर पसीना बहाया। आईपीएल में इस मुकाबले को लेकर शनिवार को दोनों टीमें शहर पहुंच गई थी। शाम 5 बजे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कप्तान पैट कमिंस के नेतृत्व में मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम पहुंच गई। स्टेडियम पहुंचकर टीम के खिलाड़ियों ने मैदान पर दौड़ लगाते हुए वॉर्मअप किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने कैच पकड़ने का अभ्यास किया। मैदान पर ही नेट्स लगाए गए थे। जहां पर टीम के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, शाहबाज अहमद ने पहले बल्लेबाजी की और इसके बाद गेंदबाजी करते हुए जमकर पसीना बहाया। टीम के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स, एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड और अनमोलप्रीत सिंह ने बल्लेबाजी में हाथ अजमाए।
विज्ञापन

पंजाब किंग्स ने लगाए लंबे शॉट्स
मैदान पर अभी हैदराबाद टीम का अभ्सास सत्र चल ही रहा था कि पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन की अगुवाई में टीम के खिलाड़ी 6 बजे के स्टेडियम पहुंच गए। कप्तान के अलावा सैम करन, लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा तथा प्रभसिमरन सिंह ने बल्लेबाजी में लंबे शॉट्स लगाने का अभ्यास किया जबकि टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, कैगिसो रबाड़ा गेंदबाजी में हाथ आजमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें