फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते छह पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 14वीं इंडियन एथलेटिक्स सीरीज
विज्ञापन

860 एथलीटों ने दिखाया दमखम, हरियाणा ने दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में चल रही 14वीं इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-2026 में देशभर से पहुंचे करीब 860 एथलीट अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य समेत कुल छह पदक अपने नाम किए। ट्रैक एंड फील्ड की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एएफआई के पूर्व महासचिव रविंद्र चौधरी, एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह और जिला खेल अधिकारी पंचकूला राजबीर रंगा ने किया।
आयोजन सचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि हरियाणा खेल विभाग की ओर से प्रतियोगिता के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। हाई जंप और पोल-वॉल्ट के लिए नई पिट समेत खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

महिला डिस्कस थ्रो में हरियाणा की सुनीता ने स्वर्ण, जबकि महिला 5000 मीटर में भारती ने स्वर्ण पदक जीता। पुरुष 800 मीटर में हरियाणा के संकेत ने रजत और पुरुष 5000 मीटर में अमन कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला हाई जंप में जोनिका पहल ने रजत और पुरुष हैमर थ्रो में नितिन मलिक ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

पदक विजेताओं को एथलेटिक्स हरियाणा के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने बधाई दी। इस दौरान महासचिव प्रदीप मलिक, मुख्य चयनकर्ता यशपाल चोपड़ा, जितेंद्र बांगड़, कुलदीप सिंह, सतीश पंघाल, परवीन कुमार, विकास गहलावत और जसवंत सिवाच समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें