फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर-1 अब 6 फरवरी तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
थ्रू-रूफ संरचना का काम अधूरा, कई ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर | पंचकूला

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर-1 अब 6 फरवरी तक बंद रहेगा। स्टेशन पर थ्रू-रूफ संरचना से जुड़े शेष कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाने के कारण प्लेटफार्म बंद रखने की अवधि बढ़ा दी गई है। इससे यात्रियों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।
गौरतलब है कि प्लेटफार्म नंबर-1 को पहले 20 जनवरी से 3 फरवरी तक बंद किया गया था, लेकिन काम अधूरा रहने के चलते अब इसे 6 फरवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेटफार्म बंद रहने के कारण कई ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान प्लेटफार्म बदले गए हैं। यात्रियों से यात्रा से पहले प्लेटफार्म की जानकारी लेने की अपील की गई है।

प्लेटफार्म नंबर-5 पर आएंगी ये ट्रेनें

12046 शताब्दी एक्सप्रेस

12021 शताब्दी एक्सप्रेस

12005 शताब्दी एक्सप्रेस

प्लेटफार्म नंबर-6 पर आएंगी ये ट्रेनें

12045 शताब्दी एक्सप्रेस

20977/20978 वंदे भारत एक्सप्रेस

प्लेटफार्म नंबर-3 पर पहुंचेगी ये ट्रेनें

12311 नेताजी एक्सप्रेस

14631 देहरादून–अमृतसर एक्सप्रेस

18309 संबलपुर–जम्मू तवी एक्सप्रेस

18101 टाटा–जम्मू तवी एक्सप्रेस

11905 आगरा कैंट–होशियारपुर एक्सप्रेस

19411 गांधीनगर कैपिटल–दौलतपुर चौक एक्सप्रेस

12231 लखनऊ–चंडीगढ़ एक्सप्रेस

22455 साईं नगर शिरडी–कालका सुपरफास्ट एक्सप्रेस

12057 जनशताब्दी एक्सप्रेस

प्लेटफार्म नंबर-4 पर संचालित होंगी ये ट्रेनें

15531 सहरसा–अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस

12926 पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस

64516 नंगल डैम–अंबाला कैंट पैसेंजर

54532 बलामऊ–सीतापुर जंक्शन पैसेंजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें