फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: छह और जिलों में शुरू होगा प्लास्टिक चैंपियंस अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) अपने प्लास्टिक चैंपियंस अभियान का दायरा बढ़ा रहा है। इसका उद्देश्य प्लास्टिक कचरे के उचित प्रबंधन और रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देना है। पटियाला के 19 स्कूलों में शुरू किया गया पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा है।
विज्ञापन

इस सफलता के बाद अगले महीने छह और जिलों में यह अभियान शुरू किया जाएगा। इसके बाद इसे प्रदेश के सभी 23 जिलों तक पहुंचाने की योजना है। अभियान का मुख्य उद्देश्य मल्टी-लेयर्ड प्लास्टिक (एमएलपी) का उचित प्रबंधन करना है। चिप्स के पैकेट, खाने-पीने की चीजों के रैपर और छोटे पाउच में एमएलपी का इस्तेमाल होता है। इस प्लास्टिक की रीसाइक्लिंग काफी मुश्किल होती है। गीले कचरे में मिलने से इसका दोबारा इस्तेमाल और कठिन हो जाता है। यह प्लास्टिक सड़कों, कचरे के ढेरों और लैंडफिल स्थलों पर जमा होता है। यह जल स्रोतों को भी प्रदूषित करता है और खुले में जलाने पर हानिकारक गैसें छोड़ता है।


बच्चों की भागीदारी :
पीपीसीबी की अध्यक्ष रीना गुप्ता ने बच्चों की भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सहभागिता से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को स्थायी बदलाव में बदला जा सकता है। बोर्ड का प्रयास है कि स्कूल साफ मल्टी-लेयर्ड प्लास्टिक एकत्र करने के केंद्र बनें। बच्चे कचरे को अलग-अलग जमा करने का संदेश अपने घरों और आसपास के लोगों तक पहुंचाएं। यह पहल व्यापक जागरूकता फैलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें