फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंगो फेस्ट में आम खाओ प्रतियोगिता, बलबीर सिंह फर्स्ट

Mon, 04 Jul 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ पिंजौर
विज्ञापन
मैंगाो फेस्‍ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा पर्यटन व बागबानी विभाग की ओर से पिंजौर के यादविंद्रा गार्डन में आयोजित 25वें दो दिवसीय आम मेले के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें ग्रुप डांस, ड्राइंग, फैंसी ड्रेस और मैंगो ईटिंग प्रतियोगिताएं शामिल हैं। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि ग्रुप डांस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सेक्टर-4 सतलुज पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम, जीपीएस रिहोड़ की टीम ने द्वितीय जबकि नोबल हाई स्कूल की टीम को तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इसी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 की टीम को प्रथम, सेंट सोल्जर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढकोली की टीम को द्वितीय और नोबल हाई स्कूल पिंजौर को तीसरा स्थान हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया।

ड्राइंग प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में राजकीय हाई स्कूल सेक्टर-32 चंडीगढ़ के अनूप को प्रथम, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सूरजपुर की मिताली को द्वितीय स्थान के लिए जबकि सिख गर्ल्स हाई स्कूल की सोनम कुमारी को तीसरा स्थान हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सीनियर ग्रुप में राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-32 चंडीगढ़ के सुनील कुमार को प्रथम व अंकित गुप्ता को द्वितीय जबकि इसी स्कूल के रोहित को तीसरे स्थान के लिए सम्मानित किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में साईं सौरभ को प्रथम, मुराद को द्वितीय और निशिका को तीसरे स्थान के लिए सम्मानित किया गया।

आम खाओ प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बलबीर सिंह को प्रथम, दीपक खोसला को द्वितीय और प्रकाश सिंह को तृतीय स्थान जबकि महिला वर्ग में रसीली हुडा को प्रथम, सावित्री को द्वितीय और विद्या देवी को तीसरे स्थान के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें