संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) ने बाढ़ राहत हेतु प्रोजेक्ट सेवा अभियान की शुरुआत की है। प्रोजेक्ट सेवा अभियान का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित लोगों को मेडिकल सहायता, निवारक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है, जिन्होंने इस बाढ़ में अपना सब कुछ खो दिया है। पिम्स प्रबंधन ने इस संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि लगभग एक सप्ताह से पिम्स की मेडिकल टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक दवाइयां और स्वास्थ्य जांच कैंप लगा रही हैं।
प्रोजेक्ट सेवा के तहत राहत अभियान में सबसे अधिक प्रभावित गांवों में निःशुल्क मेडिकल कैम्प, आवश्यक दवाओं और प्राथमिक मेडिकल किट को बांटना, पानी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम पर जागरूकता सेशन, और विशेष देखभाल की आवश्यकता वाले बच्चों और बुजुर्गों के लिए सहायता शामिल है। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रोजेक्ट सेवा इस संकट की घड़ी में पंजाब के लोगों के साथ खड़े होने का प्रयास है। हमारे डॉक्टर, नर्स और स्वयंसेवक यह सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। कि इस संकट के दौरान कोई भी परिवार बिना देखभाल के न रहे।