फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्वदेशी महोत्सव में चित्र प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
परेड ग्राउंड में केंद्रीय संचार ब्यूरो की मल्टीमीडिया प्रदर्शनी, चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। स्वदेशी महोत्सव के तहत परेड ग्राउंड सेक्टर-5 पंचकूला में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा आयोजित मल्टीमीडिया प्रदर्शनी में चित्रकला प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र बनी रही। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और बीते 11 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों को ‘विकसित भारत का अमृत काल : सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष’ थीम के तहत प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी, जिससे आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।
विज्ञापन


चित्रकला प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें सरकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना रहा। विद्यार्थियों ने स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, विकास और जनकल्याण योजनाओं पर आधारित आकर्षक चित्र बनाए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे गणमान्य व्यक्तियों में शीनम जैन, सहायक निदेशक, केंद्रीय संचार ब्यूरो, मंजीत आईआईएस तथा दीपक दहिया और बलवंत, फील्ड प्रचार सहायक शामिल रहे। अधिकारियों ने आमजन को विभिन्न स्टॉलों की जानकारी दी और डिजिटल माध्यमों से सरकारी योजनाओं का प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें