फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पिकअप चालक ने तीन छात्राओं को मारी टक्कर, दो की टांगें फ्रैक्चर, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। बरवाला-डेराबस्सी मार्ग पर स्थित सुंदरपुर मोड़ के पास सड़क पार करते समय एक पिकअप ने तीन छात्राओं को टक्कर मार दी। इसमें दो छात्राओं की टांगें फ्रैक्चर हो गईं जबकि तीसरी को भी चोट लगी है। दो छात्राओं की हालत गंभीर देखकर उनको बरवाला स्वास्थ्य केंद्र से पीजीआई रेफर किया गया है। तीसरी छात्रा को स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी मिल गई है। लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला स्कूल की छुट्टी के बाद सुंदरपुर गांव की छात्रा खुशी, कामी गांव की छात्रा मुस्कान और महक बरवाला-डेराबस्सी मार्ग की सड़क पार कर घर जा रही थी। इसी समय एक पिकअप चालक ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मुस्कान और महक की टांगें फ्रैक्चर हो गईं, खुशी को भी खरोंच आई है। सड़क से गुजर रहे लोगों ने इस घटना की सूचना तुरंत बरवाला पुलिस को दी और घायल छात्राओं को तुरंत उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्कान और महक की गंभीर हालत देखकर उनको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। खुशी को खरोंचें आई हैं। बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज युद्धवीर सिंह ने बताया कि अभी पुलिस चौकी का मुलाजिम सतीश कुमार छात्राओं के बयान लेने के लिए पीजीआई गया हुआ है। उनके बयान के आधार पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें